कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी को अगर संसद के अंदर बोलने दिया जाता तो प्रधानमंत्री बेनकाब हो जाते।आजाद ने कहा कि अगर उन्हें संसद में बोलने दिया जाता तो प्रधानमंत्री बेनकाब हो जाते। अगर छिपाने के लिए कुछ नहीं था तो फिर सरकार और सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने राहुल गांधी को क्यों नहीं बोलने दिया।
बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि मेरे पास पीएम के खिलाफ भ्रष्टाचार की निजी जानकारी है। मेरे पास उनकी पर्सनल जानकारी है, जो मैं लोकसभा में रखना चाहता हूं लेकिन हमें ऐसा करने नहीं दिया जा रहा। हमें बोलने दीजिए हम सब दिखा देंगे।
source : news18
No comments:
Post a Comment