• Breaking News

    Saturday, 18 June 2016

    अब सुब्रमण्यम स्वामी सोनिया गांधी के प्रति वफादार नौकरशाहों के समूह को करेंगे बेनकाब?

    अब सुब्रमण्यम स्वामी सोनिया गांधी के प्रति वफादार नौकरशाहों के समूह को करेंगे बेनकाब?

    नई दिल्ली: बीजेपी के मुखर सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने अगले मिशन का ऐलान कर दिया है।रविवार को सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट में कहा कि उनकी अगली 'प्रोजेक्ट' कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति वफादार नौकरशाहों के एक समूह को बेनकाब करने के लिए है।
    स्वामी ने एक ट्वीट में कहा 'मेरी अगला प्रोजेक्ट 27 नौकरशाह जो विभिन्न मंत्रालयों में हैं और टीडीके के प्रति वफादार हैं और वे पीसी के द्वारा चुने और तैनात किए गए थे उन्हें बेनकाब करने के लिए है।
    राजन के दूसरा कार्यकाल स्वीकार नहीं करने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी ने कहा, 'यह (राजन का फैसला) अच्छा है। जो कारण मैंने दिए (राजन को पद से हटाने के बारे में) वह सभी सही हैं। उन्हें एहसास हो गया था कि दूसरा मौका नहीं मिलने वाला है। यही वजह है कि उन्होंने खुद ही बयान दे डाला।'
    'क्या उन्हें दूसरा टर्म मिल रहा है ये मैं कैसे जान सकता हूं कि उन्हें दूसरा टर्म मिल रहा है? मुझे कोई जानकारी नहीं है कि उन्हें दूसरा टर्म मिल रहा है। इसलिए यदि वो कहते हैं कि मैं जाना चाहता हूं और अपना आत्मसम्मान बचाना चाहता हूं मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है। वो बहाना दे रहे हैं कि मैं कि मैं जा रहा हूं जब वह चले जाते हैं चलो, यह अच्छा है।'
    स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मई में रिजर्व बैंक की बर्खास्तगी के लिए पूछते हुए पत्र लिखा था।
    source : ज़ी मीडिया ब्‍यूरो 

    No comments:

    Post a Comment