• Breaking News

    Sunday, 18 December 2016

    सुब्रह्मण्यम स्वामी ने नेहरू, सोनिया और राहुल की शिक्षा पर साधा निशाना



    नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों पर एकबार फिर निशाना साधा है। स्वामी ने पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू पर विवादित बयान दिया है। स्वामी ने नेहरू की शिक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वो इंग्लैंड की मशहूर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ने गए, लेकिन वहां सफल नहीं हो पाए।
    स्वामी ने गांधी परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि परिवार में कोई पढ़ा लिखा नहीं है। स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी पढ़ाई में असफल बता दिया। स्वामी के मुताबिक जवाहर लाल नेहरू की क्या शिक्षा है? कैंब्रिज गए थे, वहां फेल हो गए। उन्होंने कहा है कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि नेहरू-गांधी परिवार में कोई पढ़ा लिखा नहीं है। सोनिया गांधी की क्या डिग्री है? 5वीं भी नहीं पास हैं। राहुल गांधी भी वैसा ही फेल है।

    बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी यहीं नहीं रूके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा। स्वामी के मुताबिक मनमोहन सिंह सिर्फ नाम के सिंह हैं और उनकी हालत भी सर्कस के सिंह जैसी है। स्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी से डरने के लिए ही हमेशा तैयार किया गया। स्वामी ने आरोप लगाया कि हर फैसले से पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी से पूछना पड़ता था।

    source : news18

    No comments:

    Post a Comment