मरूडु(इंडोनेशिया):इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के असेह प्रांत में आज शक्तिशाली भूकंप के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।पीडी जाया जिले में तड़के जब 6.5 तीव्रता का भूकंप आया तब मुस्लिम बहुल इलाके में कुछ लोग सुबह की नमाज की तैयारी कर रहे थे।
छोटे से शहर मुरूडु में भूकंप के कारण मस्जिदें और दुकानें ढह गईं।भूकंप से घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए।सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।स्थानीय आपदा एजेंसी के प्रमुख पुतेह मनफ ने बताया कि जिले के अकेले अस्पताल में बड़ी संख्या में घायलों को लाया गया।उन्होंने मीडिया को बताया,‘‘जो आंकड़े हमें अभी तक प्राप्त हुए हैं उनके मुताबिक 25 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।’
source: punjabkeshri

No comments:
Post a Comment