• Breaking News

    Monday, 28 November 2016

    रिलायंस जियो का धमाका, 83 दिन में बनाए 5 करोड़ से ज्यादा ग्राहक


    नई दिल्ली। टेलीकम्युनिकेशंस सेक्टर में मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली नई कंपनी रिलायंस जियो ने तीन महीने से भी कम वक्त में पांच करोड़ कस्टमर्स जोड़े हैं। गौरतलब है कि कंपनी के पास पूरे देश में 4जी सेवाएं देने का लाइसेंस है।
    सूत्रों के अनुसार कंपनी ने पांच सितंबर को अपने परिचालन के बाद से अब तक हर मिनट 1000 और हर दिन छह लाख ग्राहक जोड़ने का कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने बताया कि 83 दिनों में उसके कस्टमर्स की संख्या पांच करोड़ को पार कर गई है।
    कस्टमर्स की जरूरत का पूरा ख्याल रखते हुए जियो सारी अपडेटेड एप्लीकेशंस से लैस है। जियो के नए फीचर से यूजर अपने स्मार्ट फोन पर 6000 ने ज्यादा मूवी डाउनलोड कर सकते हैं और कभी भी अपनी मनपसंद की मूवी देख करते हैं।
    जियो सिनेमा पर 1 लाख से ज्यादा मूवी मौजूद हैं बल्कि आप इसे ऑफ लाइन मोड में भी देख करते हैं। इस ऐप की खास बात यह है कि यहां पर अपने सारे मूवी और टीवी शो एचडी फॉर्मेट में दिए गए हैं यानी यूजर को बेहतर वीडियो और साउंड क्वॉलिटी का अनुभव मिलेगा।

    source : news18.com

    No comments:

    Post a Comment